शिमला के हाटकोटी 4 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सोमवार की सुबह शिमला जिले के हाटकोटी में एक घर में आग लगने की घटना हुई है। यहां एक सेवानिवृत्त अधिकारी सुंदर लाल के चार मंजिला मकान की तीसरी मंजिल में अचानक आग भड़क गई, जिसमें घर को काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी।

अग्निशमन अधिकारी नितिन ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 10 बजे पेश आई है। जब हाटकोटी में सुंदर लाल नाम के व्यक्ति के रियाशी मकान में अचानक आग लग गई, जो सेवानिवृत्त अधिकारी बताए जा रहे हैं। उन्होंने अभी करीब 5-6 माह पहले ही मकान बनाकर तैयार किया था।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे के 4 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे घर मे फैल गई। इससे एक मंजिल पूरे तरह जलकर राख हो गई है जबकि मकान के अन्य हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया। आग से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...