शिक्षा संवाद कार्यक्रम: अभिभावक बोले- अब किसी भी हाल में बंद नहीं होने चाहिएं स्‍कूल, दिए अहम सुझाव

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी सरकारी स्‍कूलों में सोमवार को शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें अभ‍िभावकों ने बेहतर व आसान शिक्षा के लिए जरूरी व अहम सुझाव दिए। इस संवाद में अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने को लेकर भी अपने सुझाव दिए।

शिक्षा संवाद में अभिभावकों ने स्कूलों को सुचारू रूप से खोलने की बात कही। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को विशेष रूप से प्राइमरी कक्षा के बच्चों को नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में स्कूल किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने चाहिएं।

जिला काँगड़ा में बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा संवाद हुआ। वहीं अध्यापकों ने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट भी अभिभावकों के सामने रखी तथा जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। उनके ऊपर अतिरिक्त ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

अध्यापकों ने कहा अभिभावक बच्चों की कापियों को घर में जरूर चेक करें तथा जो काम स्कूल की तरफ से करने के लिए दिया जाता है उसे पूरा करवाएं। अध्यापकों ने बताया कि अब दस मार्च से एसए टू के पेपर शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में उनके ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा अभिभावकों ने भी विभिन्न सुझाव दिए।

अध्यापकों ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भोजन की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के लिए भोजन देने की आवश्यकता नहीं है। स्कूलों में मिली ग्रांट को लेकर भी चर्चा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...