शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला HGCTA का प्रतिनिधिमंडल, रखी ये मांगें; मिला ये आश्वासन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ (HGCTA) का  प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिमला में मिला और राज्य के कॉलेज शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से कैरियर उन्नति योजना का नोटिफिकेशन शीघ्र ही करने की मांग की गई, ताकि प्राध्यापक वर्ग को उनके कार्यकाल के अनुसार उचित प्रमोशन मिल सके।

डीपीसी के माध्यम से पे बैंड 2, 3 और 4 के लिए  डीपीसी प्रक्रिया को कार्यान्वित करने की आवश्यकता जताई ताकि महाविद्यालय के प्राध्यापकों  को उनके वेतनमान और प्रमोशन में सुधार मिल सके।

हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि अध्ययन अवकाश के दौरान शिक्षकों को पूरा वेतन दिया जाए, न कि 40% वेतन, ताकि उत्कृष्ट श्रेणी का शोध कार्य और हिमाचल के सभी महाविद्यालयो में अच्छा शैक्षणिक वातावरण बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन सहायक प्रोफेसरों के लिए भी रियायत की मांग की, जो 1 अप्रैल 2023 को नियुक्त हुए थे और केवल एक दिन के कारण उनके नियमितीकरण में एक वर्ष की देरी हो रही है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बोल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और यह आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की चिंता को समझा और संबंधित विभागों के साथ मिलकर इन मुद्दों पर काम करने का वादा किया।

ये रहे उपस्थित

प्रतिनिधिमंडल में एचजीसीटीए प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ,उपाध्यक्ष डॉ. निखिल सारटा, महासचिव डॉ. संजय कानूनगो और संयुक्त सचिव डॉ. चंद्र वर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पीडी कौशल, डॉ. कामिनी शांडिल, डॉ. स्नेह, डॉ. बविता, डॉ. पुर्णिमा थापर , डॉ. अजय गर्ग और डॉ. लखबीर धीमान भी शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...