शिक्षक की पिटाई से सूजी छात्र की आंख, विभाग ने बैठाई जांच

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रबला में तैनात अध्यापक ने स्कूली बच्चे की पिटाई कर दी। इस घटना में बच्चे की आंख के नीचे चोट के घाव बन गए हैं। यह मामला बुधवार का है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग को इस मामले की सूचना मिल गई है।

विभाग ने मामले की जांच बैठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जांच के लिए मौके पर टीम भेजी जाएगी। शिक्षक से भी छात्र की पिटाई करने के बारे में जवाब मांगा जाएगा।

छात्र के पिता नरैण सिंह के बोल

छात्र के पिता नरैण सिंह ने बताया कि उनका बेटा स्कूल की कॉपी घर में भूल गया था। शिक्षक ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे बेटे की आंख सूज गई है। इससे छात्र की आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता था। उन्होंने बच्चे का मेडिकल करवाया है।

उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस तरह बच्चे की पिटाई करने वाले अध्यापक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पिता ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने अध्यापक पर दबंगई करने का आरोप भी लगाया।

स्कूल प्रभारी मनोज कुमार के बोल

दूसरी तरफ, जब इस बारे में स्कूल प्रभारी मनोज कुमार से बात की गई तो उनका जवाब संतुष्टि भरा नहीं मिला। बहरहाल, अब विभाग इस मामले की जांच में जुटा है।

उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेश्वर सूर्या के बोल

उधर, उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेश्वर सूर्या ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही मौके पर टीम भेजी जाएगी। इस तरह बच्चे की पिटाई करना सरासर गलत है। कहा कि शिक्षक से जवाब मांगा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...