शिकायतों को देखकर हड़ताल छोड़कर चालक हुए रफू चक्कर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

वीरवार को दूसरे दिन भी ट्रक चालकों की संयुक्त हड़ताल केवल एक घंटा ही चली उसके बाद लोगों की शिकायतों को देखकर सभी चालक वाहन बहा से रफू चक्कर हो गए। गग्गल पुलिस थाने के एएस आई भूपी सिंह ठाकुर ने कहा कि हमने जो कार्रवाई की है वह शिकायतों के आने पर ही की है।

शिकायतों में लोगों ने अपनी परेशानियां दर्ज करवाई हैं। इस अवसर पर कांगड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर के प्रधान रवि दत्त शर्मा, अजय परिहार, विनय बेदी, हाकम प्रजापति जितेंद्र सिंह, और राजीव महाजन ने कहा के कल की हुई हड़ताल से लगभग कांगड़ा जिले मे तीस लाख रुपए का घाटा झेलना पड़ा।

वहीं सरकार को भी डीजल से आने वाला वैट कमीशन पर 12 से 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस अवसर पर कुछ यात्रियों ने गग्गल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि हमें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बहुत कठिनाई हो रही है।

उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालकों से कहा कि हड़ताल शांतिपूर्वक होनी चाहिए और आते-जाते वाहनों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन जनता को निराश करना जायज नहीं है उसी को देखते हुए ट्रक चालकों ने वहां से अब हड़ताल बंद की ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...