शाहपुर: वायरलेस बिंग के एएसआई हिमाचल पुलिस जवान के निधन पर विधायक ने दी श्रधांजलि

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दुरगेला निवासी वायरलेस बिंग के ए०एस०आई हिमाचल पुलिस के जवान पवन सिंह का बीती रात ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया। जिनका की आज उनके पैतृक गांव दुरगेला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उनके आकस्मिक देहांत पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने गहरा दुःख जताया। विधायक केवल सिंह पठानियां आज शमशान घाट जा कर उनके अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए, और उन्होंने जवान पवन सिंह के पार्थिव शरीर को श्रधांजलि दी।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने स्वर्गीय पवन सिंह के बेटे शोभित राणा और परिजनों को ढांढस बंधाया। पठानियां ने स्वर्गीय पवन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के लिए बता दे की पवन सिंह बहुत ही मिलनसार और खुशदिल इंसान थे। वे हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के नूरपुर में तैनात थे। हल ही में वो दिल्ली से ट्रैंनिंग कर के लोटे थे। ऐसी दौरान वे तीन – चार दिन की छुट्टी पर घर आये थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए है।

उनके आकस्मिक देहांत पर समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनकी अंतिम यात्रा पर समूचा गांव मौजूद रहा और सभी ने रुआंसे मन से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...