शाहपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

--Advertisement--

Image

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में अडानी समूह से एसबीआईको बचाने के लिए उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक शिमला को भेजा ज्ञापन

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला व आड़े हाथ लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर द्वारा शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार को अडानी के मसले पर बुरी तरह घेरा ।

विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में अडानी समूह से भारतीय जीवन बीमा व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक को बचाने हेतु उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक शिमला को ज्ञापन सौंपा।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पठानिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश कंगाली की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने भारतीय जीवन बीमा व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक को बचाने की मांग करते हुए कहा है कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यालय के मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में जांच करवाई जाए तथा संयुक्त संसदीय समिति का गठन करके हिडनबर्ग की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार की जाए।

भारतीय जीवन बीमा व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अडानी समूह में जो निवेश किया गया है उसकी चर्चा संसद में करवाई जाए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, अध्यक्ष लंज कांग्रेस कमेटी सुमन मेहरा, जन्मसिंह गुलेरिया अध्यक्ष संघर्ष कमेटी लंज, महासचिव ब्लाक काग्रेस कमेटी रणजीत बग्गाए सुरजीत सिंह गुलेरिया महासचिवए, शिवचरण उप प्रधान डोलए पंडित रतन.चंद, अश्वनी चौधरी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, हरनाम सिंह महासचिव, लेख राज सदस्य, पुनीत कुमार, नमिता मेहरा, कुलवीर सिंह , प्रमोद पठानियां ,फौजा सिंह, सुधीर मुख्य सलाहकार , बलजीत, जोगिन्द सिंह, राजकुमारी, रेखा देवी प्रधान अप्पर , आशा कुमारी प्रधान लंज खास, कपूर सिंह अध्यक्ष भूत पूर्व सैनिक लीग लंज, संजू महाजन, केके डोगरा, सुभाष चौधरी, गुरदेव सिंह पड्डा, रविंद्र जनोरिया, धर्म पालए परमपाल, चेत राम, अच्छर सिंह ,हंस राज उप प्रधान, अंजू देवी, अनिता देवी, प्रधान महिला मंडल, रविन्द्र सिंह, कृष्ण कौंडल, सुनिता देवी पूर्व प्रधान, अनिल कुमार, जोगिन्द्र सिंह , रूबी , प्रीतम सिंह , मास्टर मेहर सिंह , कमला देवी, मेहर सिंह एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता भी मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...