शाहपुर: बंगाली कालोनी में दो कारों की आपस में टक्‍कर, तीन घायल, महिला टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

पुलिस थाना शाहपुर के तहत वीरवार की सुबह पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शाहपुर के प्रीतम नगर (बंगाली कालोनी) में दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा आगे चल रही बस को ओवर टेक करने से हुआ है।

हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया है। ये हादसा हादसा शाहपुर की बंगाली कालोनी के बाहर नेशनल हाईवे पर हुआ। दो घायल युवकों को शाहपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थाना शाहपुर पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज विशंभर सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान 55 वर्षीय सोमा देवी पत्नी जलो राम, 23 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र बद्री राम दोनों सिहुंता के टुंडी के रहने वाले हैं। जबकि तीसरे घायल की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र तारा चंद निवासी भनाला शाहपुर के रूप में हुई है।

गंभीर घायल महिला सोमा देवी को मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया है, जबकि घायल दोनों युवक शाहपुर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना की पुष्टि करते हुए शाहपुर थाना प्रभारी त्रिलोचन राजपूत ने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...