नदी में मछली का शिकार करने गए युवक के हाथ में फटा विस्‍फोटक पदार्थ, एक की मौत व एक गंभीर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

सतलुज नदी में दो युवक विस्फोट कर मछलियां पकडऩे की फिराक में थे। एक युवक विस्फोटक पदार्थ पानी के बीच नहीं फेंक पाया और हाथ में विस्फोट होने से दोनों झुलस गए। दोनों को सिविल अस्पताल सुन्नी पहुंचाया गया। यहां बुधवार दोपहर बाद एक युवक की मौत हो गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर दूसरे युवक को आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में महेंद्र लाल पुत्र पदमा राम निवासी गांव व डाकघर खैरा तहसील सुन्नी ने बताया वह होटल में काम कर रहा था। इस दौरान सतलुज नदी में पांच के करीब विस्फोट हुए। स्थानीय लोगों के साथ वह सतलुज नदी के किनारे पहुंचा। यहां पर 21 वर्षीय हरि राम पुत्र धन बहादुर निवासी छारी भाजनी नेपाल व 25 वर्षीय शानू चौधरी पुत्र भागू राम चौधरी मुक्तिपुर नेपाल मौजूद थे।

हरि राम विस्फोटक पदार्थ नदी में नहीं फेंक पाया और हाथ में फटने से उसके मुंह, टांग, हाथ व छाती में चोटें लगी थीं। शानू चौधरी भी गंभीर हालत में था। लोगों की मदद से दोनों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। यहां हरि राम की मौत हो गई और शानू चौधरी को आइजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार विस्फोटक सामग्री के गलत इस्तेमाल और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...