शाहपुर पुलिस ने सारनू में चंबा के युवकों से पकड़ी चरस, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी के दौरान 582 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी अनुसार पुलिस ने शाहपुर पंचायत के गांव सारनू में गश्त के दौरान एक आल्टो कार से 582 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने इस बारे पुलिस थाना शाहपुर में कार सवार तीन युवकों विक्की चौहान (20) निवासी गांव/डाकघर घरेड तहसील भरमौर जिला चंबा, विजय कुमार (20) निवासी गांव चौबिया डाकघर शैरकाओ तहसील भरमौर जिला चंबा, रामपाल निवासी (21) गांव चौबिया डाकघर शैरकाओ तहसील भरमौर जिला चंबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब व नशे के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसके चलते पुलिस को सफलता मिल रही है। पुलिस बीच बीच में नाके लगाती है। ऐसे में चंबा जिला के तीन युवकों से पुलिस को चरस बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...