शाहपुर पुलिस ने अवैध खनन व बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान

--Advertisement--

Image

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शाहपुर पुलिस एक बार फिर मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने शाहपुर थाना के तहत अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन वाहनों के चालान के साथ-साथ शाहपुर में बिना मास्क के घूमने पर तीन व्यक्तियों के चालान किए।

शाहपुर, नितिश पठानियां

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शाहपुर पुलिस एक बार फिर मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने शाहपुर थाना के तहत अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन वाहनों के चालान के साथ-साथ शाहपुर में बिना मास्क के घूमने पर तीन व्यक्तियों के चालान किए व मौके पर ही जुर्माना भी वसूला है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने शाहपुर में अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा ओर माइनिंग एक्ट के तहत 14 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूल किया। वहीं दूसरी ओर बिना मास्क घूमने पर तीन लोगों के चलान किए और मौका पर ही एक हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि अवैध खनन करने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने की अपील की है। यातायात नियमों की अवहेलना पर 22 वाहनों के कटे चालान|

शाहपुर थाना के तहत पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 22 वाहनों के चालान किए तथा तीन हजार 800 रुपये जुर्माना मोटर वाहन अधिनियम के तहत किया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...