शाहपुर पुलिस थाने के पुराने भवन के स्थान पर बनेगा नया भवन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शाहपुर पुलिस थाना के भवन को विभाग की तरफ से खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं।

1912 में अंग्रेजों के समय बना यह पुलिस थाना अब इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा। पुराने भवन को गिरा कर जल्द ही मॉडर्न पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री कर चुके हैं ।

वहीं इसका कुछ भाग राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण में आ चुका है। पुलिस थाना शाहपुर के भवन गिराने और इसमें निकलने वाली सामग्री देने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

इस पुलिस थाने की खास बात यह है कि इसकी पत्थर की चिनाई चूने से की गई है। यह भवन अधिक पुराना हो जाने के कारण भवन में कई जगह दरारें भी आ गई हैं, जिसके कारण विभाग ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया है। असुरक्षित होने की वजह से अब इसे गिरा दिया जाएगा।

इसकी पुष्टि करते हुए शाहपुर थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शाहपुर पुलिस थाने के पुराने भवन को खाली करने के आदेश आ चुके हैं। शीघ्र ही यह भवन खाली करवा दिया जाएगा।

जब तक नया भवन तैयार नहीं हो जाता तब तक बस स्टैंड के ऊपरी हॉल में स्थाई तौर पर पुलिस थाने का कामकाज चलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...