शाहपुर क्षेत्र में बढ़ा नशा तस्‍करों का नेटवर्क, कार सवार सराह के दो युवकों से चिट्टे की खेप बरामद

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत सराह के दो युवकों से नारकोटिक्स सेल धर्मशाला की टीम ने चिट्टे की खेप बरामद की है। टीम ने शाहपुर में 39 मील के पास सराह के दो युवकों से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना बीती रात 11 बजे की है। जब नारकोटिक्स सेल धर्मशाला की टीम द्रम्‍मण से लौट रही थी तो सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी एचपी 01सी 1949 होंडा अमेज की लाइटें आन देखीं। टीम ने गाड़ी के पास जाकर अंदर सवार युवकों से पूछताछ की। गाड़ी में सवार दोनों युवक घबरा गए। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने 22 वर्षीय सराह निवासी अनिकेत व सराह निवासी 24 वर्षीय केतन डढवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों को आज पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसके चलते पुलिस को सफलता मिल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...