शाहपुर के हाइट कालेज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव इंद्रहार का समापन

--Advertisement--

विधानसभा उप मुख्य सचेतक विधायक केवल पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत।

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कालेज में तीन दिवसीय इंद्रहार फेस्ट का आज समापन हुआ।जिसमें शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय के प्रबंधक निदेशक दुष्यंत कायस्था, चेयरमैन रमन कायस्था स्वाति कायस्था सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अर्जुन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। देवभूमि हिमालय-दी एन्चाटमेंट्स थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा हिमाचली कलाकृति प्रस्तुति की गई जैसा चंबा थाल, कुल्लू पट्टी, गद्दी गदन प्रतिमाएं, पगोडा शैली मंदिर आदि।

कार्यक्रम के दौरान कालेज प्रबंधक निदेशक दुष्यंत कस्था,चेयरमैन रमन कस्था व प्रिंसिपल डॉ अर्जुन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मराठी, हिमाचली, राजस्थानी, मेघालयन, हरियाणवी पंजाबी,कश्मीरी नृत्य, उत्तराखंडी नृत्य, कुल्लू नृत्य सहित अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब धूम मचाई।

मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को वार्षिक एकेडमिक ,खेल प्रतियोगिताओं व अन्य प्रतियोगिताओं की परफारमेंस के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर व मिस इंद्रहार 2024 का आयोजन भी किया गया। इसके अंतर्गत फैशन शो, वाद विवाद, इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फैशन शो प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से निर्मित वस्त्रों का प्रस्तुतिकरण कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं हास्य नाटिका के माध्यम से घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण, पुलवामा अटैक,आदि को छात्राओं ने रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को रंगोली में साकार किया।

मॉडलिंग सहित तमाम पड़ावों को पूरा करते हुए मिस हाइट का खिताब दिव्या बी टेक ट्रिपल ई ने, मिस्टर हाइट का खिताब क्षितीज बी टेक सिविल ने हासिल किया। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...