शाहपुर के लपियाणा में 8 को रेडक्रॉस का निशुल्क चिकित्सा शिविर

--Advertisement--

शाहपुर, 4 मई – नितिश पठानियां

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा 8 मई को उपमंडल शाहपुर की हारचकियां तहसील के तहत लपियाणा के वन विश्राम गृह में एकदिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सोमवार 8 मई को प्रातः 10 बजे इस शिविर का शुभारंभ करेंगे। कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह शिविर प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक लगेगा।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा के सहयोग से मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। शिविर में लोगों की जानकारी के लिए अन्य जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...