शाहपुर: एक हफ्ते से लापता हरनेरा के रमन कुमार के लिए पुलिस को दी शिकायत, मानसिक रूप से है विकलांग

--Advertisement--

एक हफ्ते से युवक लापता, पुलिस को दी शिकायत, मानसिक रूप से भी विकलांग है हरनेरा का रमन कुमार

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर का एक युवक पिछले एक हफ्ते से लापता। परिजनों को इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। अब लापता युवक के पिता ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाकर उसे ढूंढने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार तहसील शाहपुर की ग्राम पंचायत हरनेरा के जैसी राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा (34) रमन कुमार पिछले हफ्ते से घर से गायब है।

जानकारी के अनुसार वह कभी कभी शाहपुर में दुकानदारों के पास काम करने के लिए जाता रहता था। पिछले हफ्ते भी घर से शाहपुर गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो आसपास भी पता किया, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चला है। वह मानसिक रूप से भी विकलांग है।

शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर के बोल 

इसको लेकर शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि रमन कुमार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर आसपास के सभी पुलिस थाना और चौकी को भी सूचित कर दिया है। पुलिस लापता युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...