शामती बाईपास में चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

शामती बाईपास में एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। वहीं ट्रक चालक छलांग लगाकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार एक खाली ट्रक चंडीगढ़ से राजगढ़ की ओर जा रहा था। चंडीगढ़ में ट्रक का काम करवाया था। मंगलवार सुबह जब ट्रक शामती बाईपास के पास पहुंचा तो ड्राइवर को कैबिन के अंदर से कुछ आवाज सुनाई देनी लगी।

चालक ने आवाज को सुनकर ट्रक को साइड में खड़ा किया और देखने लगा कि आवाज कहां से आ रही है। कंडक्टर सीट के पास देखा तो वहां पर आग लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि इसमें चालक की उंगलियां भी झुलस गईं और एकदम छलांग लगाकर ट्रक से बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग तेजी से भड़क गई। इस पर उसने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इस घटना में ट्रक को काफी नुक्सान हुआ है।

कमांडैंट होमगार्ड सोलन संतोष शर्मा के बोल

कमांडैंट होमगार्ड सोलन संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिली कि शामती बाईपास में एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...