शादी समारोह में दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

शादी समारोह में दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना, 23 जून – अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत रायपुर मैदान में शादी समारोह के बीच दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। शराब की बोतल व डंडे से हुए हमले में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति लहूलुहान हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।

वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी रायपुर मैदान ने बताया कि वीरवार रात अपने भाई विजय कुमार के साथ गांव में एक शादी में गया हुआ था।

जहां पर भाई ने गांव के ही राजीव कुमार को खाने के लिए पूछा। जिस पर राजीव कुमार ने तैश में आकर शराब की बोतल विजय के सिर पर मार दी। इसके बाद शराब की टूटी बोतल से हमला करता। हमले में विजय लहूलुहान हो गया।

संदीप कुमार का आरोप है कि मारपीट के दौरान राजीव कुमार की मां व उसकी पत्नी ने भी मारपीट की। घायल विजय कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

वहीं दूसरे पक्ष से राजीव कुमार निवासी रायपुर मैदान का कहना है कि वीरवार रात वह अपने परिवार सहित गांव में शादी समारोह में गया हुआ था। जहां पर गांव के विजय कुमार ने गले से पकड़ लिया और साथी बलविंदर ने डंडे से हमला किया।

हमले में विजय कुमार लहूलुहान हो गया। मारपीट होती देख राजीव कुमार की पत्नी व माता ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। घायल राजीव को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मिली शिकायतों के आधार पर दोनों ओर से पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...