शादी समारोह में गए युवक हुए हादसे का शिकार, एक की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पावंटा साहिब में बागरण के समीप शादी समारोह में गए दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे। युवकों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पावंटा साहिब पहुंचाया गया मगर यहां पहुंचने से पहले एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में मृतक की पहचान हरजीत उर्फ सोनू निवासी भंगानी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पावंटा साहिब की आपात सेवा में तैनात डॉ हरीश चौहान ने बताया कि शाम 4ः00 बजे के समीप एक्सीडेंट केस मे दो युवकों को अस्पताल लाया गया था जिसमें से एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया है। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...