शादीशुदा शख्स ने शादी का झांसा देकर 17 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

--Advertisement--

शादीशुदा शख्स ने शादी का झांसा देकर 17 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

शिमला – नितिश पठानियां 

जिला शिमला के ठियोग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित पहले से ही शादीशुदा है और एक लड़की का बाप है। पुलिस के अनुसार आरोपित रोहित निवासी गांव बनादघाटी कुछ दिन पूर्व सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

बाद में लड़की किसी तरह अपने घर लौटी और उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। लड़की के परिजन उसे पुलिस थाने ले गए, जहां लड़की ने रोहित पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दी।

पीड़िता के मुताबिक 11 अप्रैल को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 363, 366, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया।

ठियोग के थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...