शादियां जांचने में लगी फ्लाइंग स्क्वायड टीम में शामिल प्रिंसीपल निकला कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

शादी समारोहों के आयोजन में नियम कायदों को जांचने के लिए बनाई फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में शामिल एक प्रिंसीपल पॉजिटिव पाया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में उक्त टीम सदस्य पॉजिटिव पाया गया है। उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी फ्लाइंग स्क्वायड टीम को आइसोलेट कर दिया गया है तथा अब टीम के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं उक्त शिक्षक की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है कि वह कहां-कहां समारोह जांचने गया था और किन-किन के संपर्क में आया था।

जानकारी के मुताबिक उक्त प्रिंसीपल ने 27 अप्रैल को अपना सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए दिया था जिसे टांडा भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट रविवार को देर शाम आई। उक्त प्रिंसीपल इस अवधि के दौरान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहा और शादी समारोहों में जांच-पड़ताल के लिए जाता रहा।

डीसी राघव शर्मा के मुताबिक मामला ध्यान में आया है और पूरी टीम को आइसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं। इनके अब कोरोना टैस्ट किए जाएंगे। उक्त शिक्षक की कॉन्टैक्ट लिस्ट भी खंगाली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...