शातिरों ने बड़ी चालाकी से किया गहनों पर हाथ साफ, परिवार वालों को नहीं लगी भनक

--Advertisement--

मंडी, 8 अप्रैल – अजय सूर्या

उपमंडल गोहर के नेहरा स्थित गणई पंचायत के नेहरा में एक चोरी का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरा निवासी जयसिंह के घर में रखें गहनों पर शातिर ने बड़ी चालाकी से हाथ साफ किया है। गहनों की चोरी कब हुई इसका अंदाज़ा परिवार वालों को भी नहीं है।

जब पिछले कल जयसिंह की पत्नी भूमावती ने अपनी गोदरेज की अलमारी के लॉकर को खुला देखा तो उसके होश उड़ गए। अलमारी के लॉकर में भूमावती ने सोने की चेन, अंगूठी, चाक, नथ व झूमर को रखा हुआ था। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।

परिजनों ने इसकी सूचना गोहर पुलिस को दी। गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर की तहकीकात की। घर वालों के बयान कलमबद्ध कर पुलिस जांच में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में लाखों रुपयों के गहने चोरी होने के मामले गोहर थाने में दर्ज हुए है जिस पर गोहर पुलिस ने चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी गोहर निर्मल सिंह ने चोरी की वारदात की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...