शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा न देने वाले गृह मालिक व दुकानदार नपेंगे

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान में सहयोग न करने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चंबा ने इस बारे रणनीति तैयार कर ली है। डोर टू डोर कूड़ा न देने वाले दुकानदारों और गृह मालिकों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।

अगर नोटिस के बाद भी लोग सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई के तहत उचित जुर्माना भी किया जाएगा। नगर परिषद चंबा की ओर से इस तरह के आदेश जारी करने का मकसद शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, ताकि शहर का हर वार्ड संपूर्ण स्वच्छ रह सके।

जानकारी के अनुसार पिछले साल से नगर परिषद चंबा ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान कार्यान्वित किया है। इसके तहत गृह मालिक और दुकानदार कूड़ा सफाई कर्मियों के हवाले करते हैं। सुबह करीब आठ बजे से लेकर दस बजे तक हर वार्ड में सफाई कर्मी घर द्वार पहुंचते हैं।

मगर शहर में करीब तीन सौ गृह मालिक और दुकानदार ऐसे हैं, जो इस अभियान में सहयोग नही कर रहे हैं। वार्ड पार्षदों के जरिये यह आंकड़ा एकत्रित किया गया है। अब नगर परिषद इन वार्डों में विशेष निगरानी करेगा, अगर गृह मालिक और दुकानदार कूड़ा नहीं देते है तो उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के तहत जुर्माना किया जाएगा।

शहर में हैं ग्यारह वार्ड

नगर परिषद चंबा के दायरे में ग्यारह वार्ड हैं। इनमें सुल्तानपुर और हरदासपुरा सबसे बड़े वार्ड हैं। इसके अलावा जुलाहकड़ी, धड़ोग, कसाकड़ा, सपड़ी, चौंतड़ा, हटनाला, चौगान, जनसाली और सुराड़ा वार्ड हैं। नगर परिषद की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए पचास रुपये से लेकर 200 रुपये तक शुल्क तय किया गया है।

नीलम नैयर, नगर परिषद अध्यक्ष के बोल

शहर को साफ सुथरा रखने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया गया है। कहा कि जो लोग कूड़ा नहीं दे रहे हैं। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...