शरारती तत्वों ने जलाई रेलवे कर्मी की गाड़ी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस थाना डमटाल के तहत रेलवे कॉलोनी में शरारती तत्वों ने रेलवे कर्मचारी की गाड़ी को आग लगा दी। रेलवे कर्मी ने अपनी कार क्वार्टर के बाहर खड़ी की थी। इस संदर्भ में पीड़ित ने पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डमटाल के तहत पड़ती रेलवे कॉलोनी कंदरोड़ी में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे रेलवे कर्मचारी बंटी कुमार की गाड़ी जलकर राख हो गई।

आग की लपटों की आवाज को सुनकर बंटी और उसका परिवार जब बाहर निकला तो उसने देखा कि गाड़ी में आग लगी हुई थी। लपटें इतनी भयानक थी कि गाड़ी कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।

बंटी कुमार ने पुलिस थाना डमटाल को गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही रात को डमटाल पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर राज सिंह के नेतृत्व में पहुंची और मौके का जायजा लिया। गाड़ी को आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

वहीं, अंदेशा लगाया जा रहा है कि आग को किन्हीं शरारती तत्वों ने आग के हवाले किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...