शराब के नशे में हंगामा कर रहा था शख्स, रोकने पर पत्नी ने एएसआई पर किया डंडे से हमला

--Advertisement--

शराब के नशे में हंगामा कर रहा था शख्स, रोकने पर पत्नी ने एएसआई पर किया डंडे से हमला

शिमला – नितिश पठानियां

नशे में हंगामा कर रहे एक शख्स को काबू करने पहुंची एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) और उनकी टीम पर उस व्यक्ति और उसकी पत्नी ने हमला कर दिया। महिला ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई पर बांस के डंडे से वार किया और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना शिमला जिला के ठियोग थाना क्षेत्र की है।

मामले के अनुसार एएसआई राकेश कुमार रविवार को अपनी टीम के साथ ठियोग थाना से न्यायालय रोड़ स्थित एक शिकायत पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां कृष्ण कंवर पुत्र प्रताप सिंह निवासी कंवर कॉलोनी, कोर्ट कॉलोनी के पास शराब के नशे में जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था और आक्रामक रवैया अपनाए हुए था।

पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क उठा और पुलिसकर्मी से बहस करने लगा। मामला बढ़ता देख जब पुलिस ने उसे काबू में करने की कोशिश की तो उसी समय उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई।

शिकायत के मुताबिक महिला ने अपने हाथ में पकड़े बांस के डंडे से एएसआई राकेश कुमार के दाहिने हाथ की कलाई पर प्रहार कर दिया और उन्हें धक्का देकर पीछे हटाने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दम्पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), 221 और 224 के तहत थाना ठियोग में मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...