शराब की बोतल की तय कीमत से अधिक दाम वसूल रहे ठेकेदार तो इन नंबरों पर करें शिकायत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी इस पर कार्रवाई कर रही है।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को रोकने और इसकी निगरानी के लिए विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके तहत,  हिमाचल प्रदेश में शराब कारोबारी न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) पर 10 से 30 प्रतिशत लाभांश पर ही शराब बेच सकेंगे।

इसकी अवहेलना करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अगर लाभांश की तय दरों से अधिक दाम बसूलने पर शराब का विक्रय किया गया तो संबंधित ठेकेदार पर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 व उसके तहत बनाए गए नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. यूनुस ने कहा कि विभाग को अधिक लाभांश पर शराब विक्रय की शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिन पर सख्त कार्रवाई की गई है। अभी तक 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके हैं। विभाग द्वारा शराब की दुकानों पर आबकारी नीति के तहत एमएसपी और लाभांश के बारे में जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आबकारी नीति के तहत सिंगल माल्ट, व्हिस्की, रम, जिन, वोदका, बायो बीयर/बायो वाइन, साइडर पर दस प्रतिशत लाभांश, भारत में निर्मित सभी बीयर ब्रांड पर 30 प्रतिशत लाभांश तय किया गया है। देशी शराब पर 30 प्रतिशत लाभांश तय किया गया है। देश में बनी लो ब्रांड अंग्रेजी शराब पर 15 फीसदी और हाई ब्रांड शराब पर 30 फीसदी लाभांश तय किया गया है।

न्यूनतम विक्रय मूल्य से 10 से 30 फीसदी लाभांश से अधिक शराब के विक्रय से संबंधित शिकायत के लिए विभाग ने दूरभाष नम्बर भी जारी किए हैं। इस संबंध में शिकायत के लिए कांगड़ा जोन में दूरभाष नम्बर 01894230186, मंडी जोन में 01905223499 और शिमला जोन में दूरभाष नम्बर 01772620775 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुखविन्द्र सिहं सुक्खू के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी और जान मारने की धमकी देने पर युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के...

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...