शराबी ने होटल में हुडदंग मचाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में की तोड़फोड़, FIR

--Advertisement--

ऊना, 5 अगस्त – अमित शर्मा

शराब के नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति ने मैहतपुर के एक होटल में हुडदंग मचाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में काफी तोड़फोड़ की। इस दौरान व्यक्ति ने न केवल अस्पताल परिसर में लगे शीशे तोड़े, बल्कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा स्वास्थ्य स्टाफ संग गाली गलौज भी की।

पुलिस ने होटल मालिक व स्त्री रोग विशेषज्ञ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक साहिल बाली निवासी कलसेहडा शुक्रवार रात्रि को शराब के नशे में मैहतपुर एक होटल में पहुंचा, जहां पर तोड़फोड़ करते हुए मौजूद स्टाफ के साथ भी गाली गलौज भी की।

होटल के मालिक ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने नशे में धुत व्यक्ति को काबू कर मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर भी व्यक्ति ने अस्पताल में भी शीशे तोड़े व गाली गलौज भी किया।

ड्यूटी पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ का आरोप है कि देर रात साहिल बाली मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा। वो नशे की हालत में शोर शराबा करने लगा। साथ ही तैश में आकर मेरे साथ व अन्य स्टाफ के साथ गाली गलौच व बदतमीजी की।

इतना ही नहीं, आपातकालीन वार्ड में रखे सामान को फैंकने लगा और तोड़फोड़ भी की। स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो साहिल बाली ने आपातकालीन वार्ड से भाग कर मेन गेट के आगे वाले दरवाजे पर लगे शीशे को मुक्का मार कर तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने होटल मालिक व स्त्री रोग विशेषज्ञ की शिकायत पर साहिल बाली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...