शरण कॉलेज में हवन-यज्ञ के साथ की गई नए सत्र की शुरुआत

--Advertisement--

Image

शरण कॉलेज में कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए प्रशिक्षुओं छात्राओं का किया गया स्वागत।

कांगड़ा- राजीव जसवाल

शरण कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वुमन घुरकड़ी के प्रांगण में बी.एड के नए सत्र 2021-2023 का आगाज़ हवन यज्ञ के साथ हुआ। जिसमे बी.एड व डी.एल एड के नए सत्र 2021-2023 एवं डी.एल.एड द्वितीय सत्र की छात्राएं, शिक्षक, प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा व कॉलेज प्रबंधन के परिवार के कुछ सदस्य भी मौज़ूद रहे। कॉलेज संस्थापक एच.के. सैनी उनकी पत्नी तथा निर्देशक शालिनी सैनी ने हवन पूजन में आहुति डाल कर यज्ञ को संपन्न किया।

महाविद्यालय स्टाफ, प्रिंसिपल एवं सभी प्रशिक्षु छात्राओं ने हवन कुंड में आहुति देकर नए सत्र की शुरुआत की प्रक्रिया पूरी की। कॉलेज प्राचार्य सुमन शर्मा ने देश भर में चले करोना जैसी मुश्किल घड़ी में कमी आने के बाद प्रशिक्षुओं का कॉलेज पधारने पर भरपूर स्वागत किया।

प्राचार्य सुमन शर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए दो वर्षीय कोर्स में होने वाली गतिविधिओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों से अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने तथा महाविद्यालय में निरंतर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का भी आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...