शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवरात्र मेलों के दौरान ड्रोन का रहा सफल ट्रायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवरात्रा मेला के दौरान ड्रोन का ट्रायल सफल रहा। वहीं पर रात के समय ड्रोन के द्वारा ली गई माता के मंदिर की तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत लगती है। मां के दरबार का यह अद्भुत रात्रि का दृश्य श्रद्धालुओं के मन को मोह लेता है ।

हालांकि मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधीश बिलासपुर रोहित जमवाल की अध्यक्षता में जो संपन्न हुई थी उसमें यह फैसला लिया गया था कि श्री नैना देवी में नवरात्रा मेला के दौरान भीड़ पर नियंत्रण कायम करने के लिए या अन्य सुविधाओं के औचक निरीक्षण के लिए ड्रोन की सहायता ली जाएगी। जिसको देखते हुए इस बार पहली बार ड्रोन की सहायता से मंदिर का मेला के दौरान निरीक्षण किया गया।

डीएसपी अभिमन्यु के द्वारा एक टीम बुलाई गई थी और यह ट्रायल सफल रहा है । हालांकि आने वाले समय पर जो भी माता के दरबार पर नवरात्रे आयोजित होंगे उनमें ड्रोन की सहायता अवश्य दी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को उचित सुविधा मिल सके और असामाजिक तत्वों पर भी नजर रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...