व्यक्ति से चरस की बड़ी खेप बरामद

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पालमपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति से एक किलो 774 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार कालू दी हट्टी में शनिदेव मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा था।

गश्त कर रही पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से चरस मिली। जिसकी मात्रा एक किलो 774 ग्राम थी। पुलिस ने राकेश कुमार निवासी जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुल्लू में रहता है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...