व्यक्ति को महंगा पड़ गया देसी उपचार, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल 

पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत लालपुर में एक व्यक्ति द्वारा गत 7 नवम्बर को देसी उपचार का काढ़ा पीने के कारण तबीयत खराब होने के उपरांत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में लाया गया था, जिसकी शनिवार सुबह मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार लालपुर गांव का 46 वर्षीय व्यक्ति पिछले कुछ समय से आंखों की नजर कमजोर होने के कारण टांडा अस्पताल से दवाई ले रहा था। चिकित्सकों ने उसे बताया कि वह शूगर की बीमारी से पीड़ित है। इसके बाद उसने देसी उपचार का सहारा लिया और किसी पत्ते का काढ़ा बनाकर पी लिया, जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई।

7 नवम्बर से उक्त व्यक्ति टांडा अस्पताल में उपचाराधीन था जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई है। हरिपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...