वोट प्रतिशत कम होने पर लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

लंज के साथ लगती देहरा विधनसभा क्षेत्र की पंचायतों धार व धंगड में जिला नोडल कांगड़ा टीम के नोडल अधिकारी विश्वनाथ मलकोटिया, अंकुर महाजन, अजीव सिंह की टीम ने इन पंचायतों में जाकर वोट प्रतिशत कम होने पर पंचायत प्रतिनिधियों व गांव के लोगों के साथ चर्चा कर इसका हल निकालने पर विचार विर्मश किया।

इस मौके पर लोगों ने वताया कि इन क्षेत्र के गावों में संसाधनों की कमी की वजह से लोगों ने चुनावों का वहिष्कार किया था व सड़क सुविधा न होने इस के कारण भी बहुत से लोग गांवों का पलायन कर चुके है। लोगों ने कहा कि सरकारें अच्छी सुविधा दे तो यही वोट प्रतिशत वड सकती है।

साथ ही लोगों ने कहा कि इन पांच सालों में पंचायत के कई गांवों को सड़क सुविध से जोडा गया है। जिसकी बजह से इस वार इन गांवों में वोट प्रतिशत जरूर वड जाऐगा। पंचायत प्रधानों ने कहा कि वह भी लोगों को वोट के अधिकार के इस्तेमाल पर जागरूक करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर धार पंचायत प्रधान इंद्रा देवी, पंचायत प्रधान धंगड विपिन कुमार, विनोद कुमार, अनीता देवी, अंजू कुमारी, रेणू वाला, सुदर्शन कुमार, महिंद्र सिंह, पम्मू कुमारी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, कांता देवी सहित बहुत से लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...