वीडियो: गगरेट में सड़क किनारे जुआ खेल रहे थे चार लोग, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाई

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव संघनेई के चार लोगों का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चार लोग जुआ खेलते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दो लोगों की पहचान भी हो रही है। वीडियो में ताश के पत्तों के साथ पैसे भी दिख रहे थे और बोलचाल से स्पष्ट सुनाई दे रहा था कि ये जुआ खेल रहे हैं।

इस वीडियो को इनके ही किसी साथी ने चुपके से बनाया और इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ऊना ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी गगरेट को आदेश दिए कि वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जाए।

थाना प्रभारी ने उक्त वायरल वीडियो की जांच के लिए गांव संघनेई का रुख किया तो वहां पर गगरेट दौलतपुर मुख्य सड़क पर ही ये चारों पुलिस को जुआ खेलते हुए मिल गए। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हैरानी का विषय है कि गांव संघनेई में जुआ खेलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना गगरेट के अंर्तगत जब कोई जुए का मामला दर्ज होता है तो उसमें संघनेई गांव के ही सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।

जुआ सरेआम सड़क के किनारे खेला जा रहा था, जबकि सूत्रों की मानें तो यह जुआ खेलने का सबसे पुराना स्थान है और इस स्थान पर अक्सर जुआ खेला जाता है इसकी जानकारी क्षेत्र के तमाम लोगों को है। लेकिन बावजूद उसके इसे रोकने में स्थानीय प्रशासन और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी पूरी तरह नाकाम हैं।

हालांकि पुलिस प्रमुख ने दावा किया है कि पुलिस की गश्त क्षेत्र में बढाई जाएगी। उसके इलावा किसी के पास कोई गुप्त सूचना हो तो वह सीधा उनसे संपर्क करे, सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने कहा आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यदि किसी के पास ऐसी कोई जानकारी हो तो वो सीधा मुझसे संपर्क करें, सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। बहरहाल पुलिस ने बलदीप कुमार, गुरमीत सिंह, रविन्दर सिंह व रोहित शर्मा सभी निवासी संघनेई के खिलाफ़ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...