विशाल देवदार का पेड़ आसमानी बिजली गिरने से दो हिस्सों में बंट गया

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग

बीती रात को मूसलाधार बारिश व आसमानी बिजली ने शहर के कई हिस्सों में लोगों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी। वहीं शहर के साथ लगते स्थानीय विधायक आशा कुमारी के निवास जंदरीघाट पैलेस के आंगन में करीब 80 फुट विशाल देवदार का पेड़ आसमानी बिजली गिरने से दो हिस्सों में बंट गया ।

गनीमत यह रही कि यह पेड़ पैलेस के हिस्से पर नहीं गिरा। नहीं तो ऐतिहासिक पैलेस को भी नुकसान पँहुच सकता था। हालांकि आशा कुमारी राजधानी शिमला मे है । उन्होंने बताया कि उन्हे आसमानी बिजली के गिरने से पेड़ गिरने की सूचना मिली है ।

उन्होंने बताया कि पैलेस को भले ही कोई नुकसान नहीं पँहुचा है लेकिन वर्षों पुराने पेड़ के गिर जाने से उन्हे निराशा हुई है। उधर जंदरीघाट पैलेस की केयर टेकर बिमला देवी ने बताया कि रात को तेज गर्जन के साथ बारिश के बीच आंगन में जोरदार आवाज हुई और टॉर्च के सहारे देखने पर पता चला कि पैलेस के आंगन मे पेड़ का एक हिस्सा धराशायी हो चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...