विवेक कुमार से मिला जिला बिलासपुर अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संगठन जिला बिलासपुर कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप की अध्यक्षता में झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार जी से मिला और जिला संघ ने अपनी मांगों से अवगत करवाया।

जिसमें टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति में 5% अंकों की छूट दिलवाने व आउटसोर्स पर की जा रही भर्तियों में स्थाई नीति बनाते समय अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के हितों की रक्षा हेतु अनुसूचित जाति को 15 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति को 7.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए जो कि उनका एक संवैधानिक अधिकार है।

हिमाचल के सभी विभागों में आरक्षण रोस्टर मेंटेन करने के लिए आरक्षण लाइजन अधिकारी आरक्षित वर्ग से ही लगवाने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाए। मुख्य रूप से पिछले कई वर्षों से बैकलॉग के पद नहीं भरे गए हैं, उन्हें शीघ्र भरने की मांग भी रखी गई।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दिनेश सहगल ऑर्गेनाइजिंग सेक्टरी प्रदेश कार्यकारिणी, दिलाराम कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, डॉक्टर शिवराम, चेतराम, रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, प्यार सिंह, श्यामलाल आदि समेत लगभग 100 कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...