विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर में 15 पदों के लिए साक्षात्कार 28 मई को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अणु स्थित एक कंपनी विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के 5-5 पदों सहित कुल 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 28 मई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच हो। इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इसी आयु वर्ग के स्नातक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे।

चयनित युवाओं को छह माह की ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 16 हजार रुपये, रहने की सुविधा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। छह माह के बाद इनके वेतन में वृद्धि की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 99888-38349 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...