विभाग ने किमन-बासा कुठेड मार्ग पर डाली थी कोलतार, एक महीने में उखड़ी सड़क की टायरिंग, लोगों में पनपा रोष, प्रदर्शन की दी चेतावनी

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगु

वैसे तो जवाली विधानसभा क्षेत्र में ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ज्वाली उपमंडल की सड़कों के लिए लाखों रुपए के बजट का प्रावधान करवाया है।और सड़कों का जीर्णोद्धार भी हुआ।

लेकिन लोक निर्माण विभाग इन सड़कों के बजट को सही ढंग से लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है और कुछ ही दिनों के बाद सड़कें जगह- जगह से उखड़ रही हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन सड़कों का कार्य अपनी देखरेख में नहीं करवाते। अगर करवाते हैं तो क्या इतनी अनदेखी होती है कि कोई पूछने वाला नहीं है‌।आखिर इसमें दोषी है कौन? ठेकेदार या विभाग या फिर जनता? जिन्होंने अपने वोट देकर सरकार को चुना।

जवाली उपमंडल के अधीन किमन-बासा कुठेड़ मार्ग पर करीब एक किलोमीटर हिस्से पर एक माह पहले कोलतार डाली गई थी,लेकिन कुछ ही दिनों के बाद कोलतार उखड़नी शुरू हो गई है।और जगह-जगह पर बजरी बिखरी पड़ी है जिस कारण दोपहिया वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है।

कोलतार उखड़ने से लोगों में विभाग के प्रति काफी रोष है। अमित गुलेरिया, स्वर्ण सिंह, राहुल अखिल नरेश इत्यादि ने कहा कि विभाग द्वारा कोलतार डालने के बाद से ही यह उखड़नी शुरू हो गई थी।

लोगों ने कहा कि पूरे मापदंडों के अनुसार कोलतार नहीं डाली गई है तथा कोलतार उखड़ने से सरकार के खजाने को भी चपत लगी है।

उन्होंने कहा कि कई सालों के बाद इस हिस्से को कोलतार डालकर पक्का किया गया, लेकिन उसमें भी कोताही बरती गई। उन्होंने कहा कि अगर इस मार्ग को दोबारा कोलतार डालकर पक्का नहीं किया गया तो 1100 पर शिकायत करने के अलावा विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

इसबारे में लोक निर्माण विभाग ज्वाली के एक्सईएन अरुण विशिष्ट ने कहा कि ठेकेदार को इस मार्ग पर दोबारा से कोलतार डालने के आदेश दे दिए हैं उन्होंने कहा कि इसमें ठेकेदार की कमी है । विभाग की इसमें कोई कमी नहीं है और शीघ्र ही ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर कोलतार डाल दी जाएगी।

वंही इस बारे ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ज्वाली उपमंडल की सड़कों के लिए लाखों के पैसे का प्रावधान कर सड़कों पर खर्च कर रही है लेकिन अगर सड़कें 1 महीने के अंदर उखड़ रही है तो वह विभाग की कमी है।

विभाग सही ढंग से काम नहीं करवा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर शीघ्र ही कोलतार बिछाई जाएगी। तथा इस मामले की जांच की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...