विधायक होशियार सिंह:अपने दम पर जांचा 10 हजार लोगों का स्वास्थ्य, घर-घर पहुंची “होशियार टास्कफोर्स

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

कोविड19 महामारी अब गांव-गांव पैर पसार चुकी है। चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 26 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। कांगड़ा जिला में भी रोजाना चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। रोजाना मरने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

वहीं कांगड़ा जिला के देहरा से निर्दलीय विधायक ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसके मॉड्यूल को अब पूरे प्रदेश में लागू करने की जयराम सरकार द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं अधिक्तर लोग सेनिटाइज करते मास्क बांटते नजर आ रहे है तो दूसरी ओर कोरोना को भगाने के लिए अपनी होशियार टास्कफोर्स के साथ फील्ड में है।

“होशियार टास्कफोर्स” के वोलेंटियर्स घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। एक वीडियो व्यान जारी कर निर्दलीय विधायक ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनके वोलेंटियर्स सभी का ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे हैं व थर्मल स्कैनर से टेंपरेचर चेक कर रहे हैं।

होशियार सिंह ने कहा जब मैं खुद कोरोना पॉजिटिव हुआ तो मैंने यह जाना की कोविड-19 कितनी भयंकर बीमारी है। उन्होंने कहा इसी के चलते अब मैं स्वस्थ होने के बाद फील्ड में हूं। लोगों से मिला व उसके बाद यह मॉडल तैयार किया है। जिसमें होशियार टास्क फोर्स के वॉलिंटियर्स हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।

होशियार सिंह ने कहा अभी तक हमने पांच हजार लोगों का स्वास्थ्य जांचा है। इसी के चलते ग्राम पंचायत बीहण में 35 लोग सस्पेक्टेड आए, उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम आया। जिसके बाद सभी का स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड का सैंपल लिया गया। जिनमें से 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इसी तरह ग्राम पंचायत ख़बली में 2 लोग सस्पेक्टेड थे उन दोनों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया यह एक ऐसा मॉडल है जिसमें हम लोगों के घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं उनका ऑक्सीजन लेवल भी चेक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा जिनका ऑक्सीजन लेवल 96 है वह बिल्कुल स्वस्थ हैं वह सभी लोग टेंशन मुक्त भी हो रहे हैं। साथ ही जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल कम उनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल की हर तरफ चर्चा हो रही है। विधायक ने कहा कि आज शाम तक 8 से दस हजार तक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर ली जाएगी। उन सभी में जो भी सस्पेक्टेड केस आएंगे।

उन सभी का स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैपिड टेस्ट किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाता है और जब उसे पता लगता है कि उसका ऑक्सीजन लेवल 96 या 98 है तो उसका तनाव दूर हो जाता है।उसको खुद के स्वस्थ होने की जानकारी मिल जाती है।

होशियार सिंह ने कहा कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों व समाजसेवियों से यह अपील करना चाहते हैं कि वह सभी उनकी इस मुहिम के साथ मिलकर काम करें। ताकि देहरा विधानसभा क्षेत्र स्वस्थ हो सके व कोरोना मुक्त हो सके। साथ ही जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आता है उनकी भी मदद करें। उनको समय समय पर दवाई, खाना आदि का सहयोग करें।

उन्होंने कहा की कोरोना पॉजिटिव लोगों को स्टीमर की आवश्यकता है लेकिन मार्केट में यह भी ब्लैक हो रहा है और महंगे दामों पर बिक रहा है। इसलिए उन्होंने 500 स्टीमर आर्डर किए हैं। जो कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को मुफ्त में दिए जाएंगे। उन्होंने इस मुहिम के लिए सभी लोगों के सहयोग की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अपनी इस मुहिम के तहत वे जल्द ही देहरा विधानसभा क्षेत्र की 1 लाख से अधिक आबादी के स्वास्थ्य की जांच करेंगे व कोरोना मुक्त करेंगे। वहीं होशियार सिंह ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वह लाशों पर राजनीति ना करें।

इसके विपरीत लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें वह इस ओर ध्यान दें कि कौन लोग स्वस्थ हैं और किसको हमारी जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में हिमाचल प्रदेश का बहुत ऊंचा स्थान है इसलिए मिलजुल कर कोरोना जैसी महामारी से लड़ें नाकि लाशों पर राजनीति हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...