विधायक सुरेश कुमार ने 41 जरुरतमंदों को बांटे 14.57 लाख रुपये

--Advertisement--

मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत मंजूर की गई है यह राशि

भोरंज 31 अगस्त – हिमखबर डेस्क

विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के 41 जरुरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत लगभग 14.57 लाख रुपये की राशि के दस्तावेज वितरित किए तथा यह राशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के शिकार गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस तरह के जरुरतमंद लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा लोगों की मदद की गई है। सुरेश कुमार ने बताया कि अभी इस तरह के कई अन्य मामलों में भी धनराशि मंजूर की गई जोकि शीघ्र ही जरुरतमंद लोगों के खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह राशि बहुत बड़ा सहारा साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसडीएम संजय स्वरूप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव लाल मेहर, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...