विधायक संजय रत्न ने मझीण में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

--Advertisement--

सूचना, संचार प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग को स्कूलों में बनेगी लाइब्रेरी: रत्न

ज्वालामुखी, 15 सितंबर – शिव गुलेरिया

शिक्षा में गुणवत्ता लाने तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी जिसमें साफ्टवेयर तथा हार्डवेयर उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

यह जानकारी ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने शुक्रवार को मझीन सीनियर सेंकेडरी स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत दी। इस प्रतियोगिता में 33 स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं।

विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्राचीन समय से ही खेलों को जीवन जीने का आधार माना जाता रहा है। खेलें जीवन में अनुशासन के साथ संघर्ष में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि अब खेलों में महिलाएं भी किसी स्तर पर पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने खेलों में अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पीटी उषा, मैरीकॉम, साइना नेहवाल जैसी महिला खिलाड़ियों ने खेलों के विभिन्न वर्गों में सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने भी खेल जगत में पूरे देश भर में अपना नाम चमकाया है।

विधायक संजय रत्न ने कहा कि हिमाचल सरकार स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा प्रत्येक स्कूल खेल शिक्षकों की चरणबद्व तरीके से नियुक्ति करेगी इसके साथ ही स्पोर्ट्स हॉस्टल भी संचालित किए जा रहे हैं।

जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का अवसर मिल सके। इससे पहले प्रिंसीपल सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान, अधिशासी अभियन्ता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, एडवोकेट सर्वेश रत्न सहित स्कूलों के विद्यार्थी और प्रबुद्ध जनता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...