विधायक विशाल ने कोरोना कफ्र्यू में फंसे किसानों को एचआरटीसी बस में भेजा भरमौर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल
जिला चंबा के भरमौर उपमंडल के किसानों के धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया मददगार बने हैं। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रह रहे भरमौर के यह किसान कोरोना कफ्र्यू में यहीं फंसकर रह गए थे। परिवहन सेवा उपलब्ध न होने के चलते इन किसानों को घर जाने में दिक्कतें पेश आ रही थी। जिस पर किसानों ने विधायक सेवा दल के समक्ष उन्हें घर भेजने का मसला रखा था।
जिस पर विधायक विशाल नैहरिया ने आगे आकर भरमौर के इन किसानों को घर भेजने का इंतजाम किया और बुधवार को एचआरटीसी बस में इन किसानों को भरमौर के लिए रवाना किया गया। किसानों के कोरोना कफ्र्यू के चलते भरमौर न जा पाने के कारण भरमौर में उनकी खेती खराब हो रही थी। साथ ही नई फसल की बिजाई करने से भी वंचित रहने वाले थे। भरमौर में स्थाई रूप से रहने वाले यह किसान खेती-बाड़ी करने के बाद रोजगार के लिए धर्मशाला आते हैं। कोरोना कफ्र्यू में विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया जी के गठित धर्मशाला विधायक सेवा दल को इन किसानों ने अपनी समस्या बताई।
किसान अतुल कुमार ने धर्मशाला विधायक सेवा दल को बताया कि साधन संपन्न किसान एवं बागवान टैक्सी के माध्यम से भरमौर अपनी खेती-बाड़ी का काम करने चले गए हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान एवं बागवान कोरोना कफ्र्यू के कारण यहां फंस गए हैं। किसानों की मांग पर विधायक श्री विशाल नैहरिया ने जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को सुबह नौ बजे एचआरटीसी की बस से भरमौर भेजा है।
धर्मशाला से भरमौर गए किसानों सवरना देवी, कुलदीप कुमार, भूनथी, दुसमा, चिगू भट्ट, काका राम, जगदंबा देवी, सत्या देवी, सोती राम, वलिया, डुमणी देवी, राम प्यारी, फौजा राम, नीमो देवी, बर्षा देवी, पल्लवी ठाकुर, कुलदीप कुमार, सुरिंद्र कुमार, हरि राम, सरोज कुमारी, रिंटू, खोजू कंचन, वीना देवी, डिंपल और फैंचो देवी ने विधायक श्री विशाल नैहरिया का धन्यवाद किया है। इससे पूर्व भी पिछले साल भरमौर, पांगी और जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से किसान एवं बागवान सहित विद्यार्थी यहां फंसे थे, उनके घर जाने की व्यवस्था भी विधायक श्री विशाल नैहरिया ने करवाई थी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...