विधायक ने अस्पताल को भेंट किये स्ट्रेचर, व्हील चेयर तथा वाटर प्यूरिफायर

--Advertisement--

नूरपुर – सवर्ण राणा

नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नूरपुर अस्पताल को 4 स्ट्रेचर, 4 व्हीलचेयर, 3 वाटर प्यूरिफायर तथा 1 मोबाइल डस्टबिन भेंट किया। विधायक के शिमला के होने के चलते नूरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल प्रशासन को उक्त सामान एम.एस. नीरजा गुप्ता के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह निक्का जब विधायक बने थे तो अस्पताल के दौरे के दौरान प्रशासन ने कुछ चीजों की मांग की थी। विधायक ने अस्पताल प्रशासन को आश्वस्त किया था कि मरीजों की सहूलियत उनकी प्राथमिकता है अतः अस्पताल प्रशासन द्वारा जो भी मांग रखी जाती है वो उन्हें पूरा करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एमएस नीरजा गुप्ता, नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद प्रवेश मेहरा,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशोत्तम डडवाल , भाजपा मंडल सचिव विशाल संजोतरा, उप प्रधान सुशील चौधरी, पूर्व उप प्रधान अनूप राणा, भाजपा कार्यकर्ता गोवर्धन ठाकुर, अनिल प्रजापति, संदीप सहोत्रा, दीपक, अनिल सेन, कमल मल्होत्रा, साक्षी देवी, रोजी देवी, अरुण पठानिया, रोहित, बोध राज आदि साथी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...