विधायक केवल सिंह पठानियां ने धारकंडी क्षेत्र के लिए की घोषणाएं

--Advertisement--

दरिणी पहुँचने पर धारकंडी की जनता ने विधायक केवल सिंह पठानियां का किया जोरदार स्वागत

शाहपुर – नितिश पठानियां

माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया के दरिणी में पहुँचने पर धार कंडी क्षेत्र की जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानियां ने धार कंडी क्षेत्र के दरिणी में रिडकमार महाविद्यालय के भवन की जमीन,  पशु अस्पताल के भवन की जमीन, उपतहसील के भवन की जमीन, पुलिस चौकी के भवन की जमीन, लोकनिर्माण बिभाग के सब डविजिन दरिणी के भवन की जमीन का उपमण्डल अधिकारी करतार चंद, नायाब तहसीलदार मुनीश कुमार, बीडीओ कवंर सिंह, लोकनिर्माण बिभाग एक्सईन एस एस डडवाल, एक्सईन बिजली बिभाग अंग्रेज सिंह, एक्सईन जलशक्ति बिभाग अमित डोगरा, डिप्टी डायरेक्टर डीडी धीमान ओर वन बिभाग के अधिकारियों के साथ बनने बाले भवनों की जमीन का नरीक्षण किया। जिमसे सभी कार्यलयों के भवन एक जगह बना कर धारकंडी क्षेत्र की जनता को सुबिधा प्रदान की जाएगी।

विधायक पठानिया ने कहा की धार कंडी क्षेत्र की जनता ने हमेशा मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं धार कंडी क्षेत्र की जनता का आभार ब्यक्त करता हु जो मुझे इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से आशीर्वाद दिया और अपना सेवक चुना। मैं हमेशा आपका ऋणी रहूँगा।

पठानिया ने कहा की धार कंडी क्षेत्र का अगर विकास किया है, तो कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया है। जब जब भाजपा पार्टी की प्रदेश में सरकार बनी तब तब विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को विकास के नाम पर ठगा गया है।

पठानिया ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से धार कंडी क्षेत्र की जनता को पशु अस्पताल , उपतहसील दरिणी, पुलिस चौकी दरिणी,पीएचसी दरिणी को 108 एम्बुलेंस, भेड़पालको की बकरियों के लिए मेडिसिन स्नान के लिए लाखों की मशीन, बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में साइंस की क्लासेज स्वीकृति ओर धार कंडी दुर्गम क्षेत्रो के गांवों को सड़क से जोड़ा गया है।

अभी 6 महीने में बनी कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से धार कंडी क्षेत्र के लिए रिडकमार महाविधालय के भवन के लिए धनराशि ओर स्टाफ की स्वीकृति करके खोला गया, पीएचसी रिडकमार में धार कंडी क्षेत्र की जनता के लिए एक्सरे की मशीन अर्पित करके सुबिधा प्रदान की।

धार कंडी क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में बागबानी के क्षेत्र में पशुपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। भलेड सल्ली कुहल का सिंचाई के लिए जल्द ही काम शुरू करके किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाया जाएगा।

घोषणा

  • सल्ली में पशु अस्पताल खोला जाएगा।24 घण्टे स्वास्थ धार कंडी क्षेत्र की जनता को दी जाएगी।
  • जल्द की पशु अस्पताल के उपतहसील पुलिस चौकी ओर लोकनिर्माण बिभाग के सब डविजिन एवं अन्य विभागों के कार्यलयों के भवनो को एक जगह बना कर धार कंडी क्षेत्र की जनता को सुबिधा दी जाएगी।
  • धार कंडी क्षेत्र को इलेक्ट्रिकल बस चलाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उपमण्डल अधिकारी करतार चंद,एक्सईन लोकनिर्माण बिभाग एस इस डडवाल,एक्सईन जलशक्ति बिभाग अमित डोगरा,नायाब तहसीलदार मुनीश कुमार,एक्सईन बिजली बिभाग अंग्रेज सिंह,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि पाल शर्मा,उप प्रधान रजिंदर शर्मा,जिलापरिषद सदस्य रितिका शर्मा,अक्षय कुमार,पूर्व प्रधान निर्मल सिंह,उप प्रधान पप्पू राम,सुरेश कुमार,प्रधान सपना देवी,उप प्रधान नंद लाल,बरयाम सिंह,निक्कू राम,मनोज कुमार,उप प्रधान ओम राज, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह,पूर्व प्रधान जोधा राम आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...