विधायक केवल पठानिया ने की पीएम मोदी के भाषण की नकल, विपक्ष ने किया हंगामा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल विधानसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की नकल करनी शुरू की तो विपक्ष के सदस्यों ने विरोध कर हंगामा कर दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि क्या सदस्य का कद इतना बड़ा हो गया है कि वे प्रधानमंत्री के भाषण की नकल करेंगे। इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सदस्य पहली बार बजट पर सदन में बोल रहे हैं और उनको रोका न जाए।

विपक्ष के सदस्य विपिन सिंह परमार और विक्रम सिंह ठाकुर सदन में खड़े होकर विरोध करने लगे कि प्रधानमंत्री की नकल करना शोभा नहीं देता। इसके बाद विपक्ष के अन्य सदस्य भी खड़े होकर विरोध करने लगे। साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े हुए और सदन में करीब पांच मिनट तक हंगामा होता रहा।

इस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। इसी सदन में सुक्खू-मुक्कू जैसे शब्द कहे गए। मैंने कुछ गलत कहा है तो मैं माफी चाहता हूं। सदन में मैं पहली बार आया हूं।

अध्यक्ष ने दोनों पक्षों के सदस्यों को बैठने को कहा, फिर सदन में शांति हुई। इसके बाद सदन में बजट पर चर्चा जारी हो सकी।

विधायक पूर्ण सिंह ने कहा कि मैं भाजपा का आभारी हूं और चुनाव जीतकर आपके बीच हूं। आपके साथ रहता तो परिवारवाद में फंसा रह जाता। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। चौहार घाटी में भांग की खेती होती है। इसे मान्यता दी जाए, ताकि रोजगार भी मिले और राजस्व भी बढ़े। बजट पर गुरुवार को भी चर्चा जारी रहेगी।

विधायक रघुबीर बाली ने कहा कि बजट में बहुत कुछ अच्छा है परंतु विपक्ष सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हें। मुख्यमंत्री को खलनायक तक कहा गया, यह दुखद है। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को नायक बनाया है।

विधायक रीना कश्यप ने कहा कि बजट दिशाहीन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...