विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने लगभग 120 लाख रुपए के किए शिलान्यास

--Advertisement--

ज्वालामुखी, 8 अगस्त – शिव गुलेरिया

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी से गांव उच्छाड़ एंबुलेंस सड़क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।

इस दौरान संजय रतन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए संपर्क सड़कें भाग्य रेखाएं होती। विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय ज्वाला जी से गांव उच्छाड़ तक लगभग 1 किलोमीटर की लंबे एंबुलेंस मार्ग पर 43.31 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे।

इसके बाद विधायक ने एंम्बुलेंस सड़क कुरेड़ा से गांव गाहरा तक लगभग 74 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 1 कि मी सड़क का भूमि पूजन किया ।

उन्होंने कहा कि लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए 128 करनाल भूमि का निरीक्षण भी किया जा चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

इस दौरान विधायक ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालाजी का भी निरीक्षण किया और उन्होंने स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त कमरों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

ये रहे उपस्थित

उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा , अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ , पूर्व प्रधान अंब पठियार राजिंदर राणा , ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कैप्टन दीपक चौहान , अलुहा प्रधान दिलीप चंद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...