विधानसभा अध्यक्ष ने शिव नुआला में की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

--Advertisement--

सिहुन्ता – अनिल संबियाल 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात नुआला कमेटी द्वारा गत सांय (सोमवार को) सिहुन्ता में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महादेव शिव-शंकर से प्रार्थना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पारंपरिक नुआला पर्व अब अन्य जिलों में भी प्रसिद्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि चंबा जिला में शिव नुआला को लोग बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निजी एवं सामूहिक रूप से आयोजित करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद, अध्यक्ष भटियात नुआला कमेटी मदनलाल, उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा, सचिव मानसिंह जारियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...