विद्रोहियों से बचकर भारतीय सीमा में घुसे म्यांमार सैनिकों को लेने आया प्लेन मिजोरम में क्रैश

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

अपने मुल्क से भागकर हिंदुस्तान पहुंचे म्यांमार सैनिकों को लेने आया विमान मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया। प्लेन क्रैश में 14 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार म्यांमार के विद्रोहियों से बचने के लिए वहां के सैनिक भारत में घुस आए थे। उन्हीं को लेने के लिए म्यांमार का प्लेन मिजोरम पहुंचा था। इस दौरान लेंगपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन हवाई पट्टी से फिसलकर क्रैश हो गया, जिसके चलते 14 लोग घायल हो गए।

बता दें कि लगभग सौ से अधिक म्यांमार सैनिक विद्रोहियों से बचकर भारतीय सीमा पार कर मिजोरम के ल्वांगताई जिला में घुस आए थे। इन्हीं सैनिकों को वापस लेने के लिए म्यांमार का हवाई जहाज मिजोरम पहुंचा था, जो कि लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...