विद्युत बोर्ड के आगे उपभोक्ता बेबस, अघोषित कट से शाहपुर की जनता परेशान

--Advertisement--

राष्ट्रीय उच्च मार्ग के काम के चलते 39 मील से इंडियन गैस एजेंसी तक बंद रही बिजली

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर में विद्युत बोर्ड की हेकड़ी के आगे उपभोक्ता बेबस है। यहां पर अघोषित कट से जनता पहले ही परेशान है। ऊपर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण हेतु हो रहे कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे 39 मील से इंडियन गैस एजेंसी तक बंद कर दी गई।

विद्युत आपूर्ति शाम को 5:00 बजे के बाद बहाल हुई, यानी कार्यालय खुलने पर बंद और कार्यालय बंद होने के बाद बिजली आई, जिसकी सूचना आम जनता को नहीं दी गई थी और न ही इसके लिए विभाग द्वारा किसी प्रकार का शटडाउन लिया गया। ऊपर से फंडा यह कि 10-15 घरों की बिजली बंद है। पूरा दिन चले इस अघोषित कट से जहां 70 के करीब घरों के लोग दुखी हुए, वहीं 50 के करीब दुकानदारों को भी काफी परेशान हुई।

यही नहीं, पुरानी तहसील तथा गैस एजेंसी में काम करवाने आए लोगों को भी भारी कठिनाई हुई। बिजली न होने से उनका कोई भी काम ना हो पाया तथा मायूस होकर वापस जाना पड़़ा और यह सब विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण हुआ। यदि वह इसकी सूचना पूर्व में दे देते तो लोगों को इतनी परेशानी का सामना न करना पड़ता। यही नहीं, कई घरों में हैंडपंप लगे होने के कारण निर्धारित समय में अपने घरों को पेयजल की सुविधा से महरूम रहे।

लागों का कहना है कि लगता है कि बोर्ड लोगों को मुफ्त बिजली प्रदान कर रहा है तथा जिन्होंने राशि दी है, उनका कार्य पहले करना होगा। इसके साथ ही 70 के करीब घरों तथा 50 के करीब दुकानों की विद्युत आपूर्ति बंद होने के बावजूद केवल 10-15 घरों का ही जिक्र क्यों किया।

उपभोक्ताओं के अनुसार जिस गति से कछुआ चाल से एनएच द्वारा पेड़ों की कटाई का कार्य एक मशीन से किया जा रहा है, उससे शीघ्र निजात नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो इसकी शिकायत प्रशासन से की जाएगी।

सहायक अभियंता के बोल

इस संबंध में सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने कहा कि 10-15 घरों की केवल लाइट गई है, इसके लिए शटडाउन लेने की आवश्यकता नहीं है तथा एनएच वालों ने राशि जमा करवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...