विद्युत कर्मचारियो ने विद्युत मंडल नूरपुर के प्रांगण में दिया धरना,जानिए बजह

--Advertisement--

Image

नूरपुर,देवांश राजपूत:-

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन नूरपुर, ज्वाली व फतेहपुर ज़ोन के विद्युत कर्मचारियो ने विद्युत मंडल नूरपुर के प्रांगण में धरना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत कर्मचारी यूनियन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहाल ने की।विद्युत कर्मचारियो द्वारा बाजार में रैली निकाली गई व एसडीएम नूरपुर डॉ सुरिन्द्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।

पवन मोहाल ने बताया कि आज इस आक्रोश रैली में केंद्र सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया।उन्होंने बताया कि इस कानून के आने से यही कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और इसके साथ कंज्यूमर को भी मंहगी दरों पर बिजली मिलेगी।यह कानून न तो कर्मचारियो के हक में है और न ही देश और प्रदेश की जनता के हक में है।

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को पवन मोहाल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र को रोशन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के विद्युत बोर्ड के कर्मचारियो ओर इंजीनियरों ने बड़ी मेहनत से हर घर को रोशन किया और इस कार्य को करते समय कई विद्युत कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।आज जब एक विशाल ढांचा बनकर तैयार है इसे निजीकरण करने का इसे ठेकेदारों के पास गिरवी रखने का कोई औचित्य नही बनता है।

उन्होंने कहा कि यूनियन जानना चाहती है कि जब हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र को रोशन करना था तब इस कार्य को करने के लिए कोई भी ठेकेदार आगे क्यों नही आया जबकि आज जब विद्युत ढांचा एक वटवृक्ष बन गया है और फल फूल रहा है तो इसे निजी हाथों में सौंपने का क्या कारण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...