विद्यालय के बच्चों ने अवकाश के बावजूद किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

--Advertisement--

विद्यालय के बच्चों ने अवकाश के बावजूद किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोठीपुरा/बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, जिला बिलासपुर के छात्रों ने अवकाश के बावजूद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर एक मिसाल पेश की। इस स्वैच्छिक अभियान का उद्देश्य न केवल विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना था, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।

इस अभियान में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने स्कूल के प्रांगण की सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विद्यालय के वोकेशन अध्यापक किशोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे और छात्रों का मार्गदर्शन किया। साथ ही स्थानीय युवा सौरव ठाकुर एवं अन्य समाजसेवी भी अभियान में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए।किशोरी ने कहा, “बच्चों का यह प्रयास सराहनीय है। ये छोटे कदम भविष्य में बड़े बदलाव ला सकते हैं।” उन्होंने सभी से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करें।

विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे और अभियानों के आयोजन की आशा जताई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...